Bihar SCPS Jila Bal Sanrakshan Ikai Vacancy 2026 Apply Online for 273 Posts

May 12, 2026 | formzone

Bihar SCPS Jila Bal Sanrakshan Ikai Vacancy 2026 के इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बिहार राज्य बाल संरक्षण समिति (Bihar State Child Protection Society – SCPS) द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 273 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती बिहार समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आयोजित की जा रही है, जिसमें अधीक्षक, लेखपाल-सह-स्टोरकीपर, परिवीक्षा अधिकारी / केस वर्कर / बाल कल्याण अधिकारी, परामर्शी (गृह), हाउस फादर / हाउस मदर, पारा मेडिकल स्टाफ, नर्स (महिला, विशेष इकाई) और विशेष शिक्षक (विशेष इकाई) जैसे विभिन्न पद शामिल हैं।

सबसे खास बात यह है कि Bihar SCPS Vacancy 2026 में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं मेरिट के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती सुनहरा अवसर साबित हो सकती है।

आधिकारिक अधिसूचना 29 अप्रैल 2026 को जारी की गई है जबकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू होकर 31 मई 2026 तक चलेगी। जो उम्मीदवार लंबे समय से Bihar Samaj Kalyan Vibhag Bharti 2026 का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है।

इस आर्टिकल में आपको Bihar SCPS Jila Bal Sanrakshan Ikai Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे – Vacancy Details, Eligibility Criteria, Educational Qualification, Age Limit, Selection Process, Salary Details, Important Dates, Application Fee और Apply Online Process की पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है।

इसके साथ ही आर्टिकल के अंत में Important Links भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से Bihar SCPS Vacancy 2026 Apply Online कर सकते हैं।

Bihar SCPS Recruitment 2026 featured image showing 273 vacancies for Jila Bal Sanrakshan Ikai Bharti with online application details and last date 31 May 2026.

Bihar SCPS Jila Bal Sanrakshan Ikai Recruitment 2026 – Overview

Bihar SCPS Jila Bal Sanrakshan Ikai Recruitment 2026 के तहत Bihar State Child Protection Society (SCPS) द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो उम्मीदवार Bihar SCPS Vacancy 2026 में आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Particulars Details
भर्ती संस्था Bihar State Child Protection Society (SCPS)
भर्ती का नाम Bihar SCPS Jila Bal Sanrakshan Ikai Recruitment 2026
पोस्ट का नाम अधीक्षक, लेखपाल-सह-स्टोरकीपर,
परिवीक्षा अधिकारी / केस वर्कर / बाल कल्याण अधिकारी,
परामर्शी (गृह), हाउस फादर / हाउस मदर,
पारा मेडिकल स्टाफ, नर्स एवं विशेष शिक्षक
कुल पद 273 Posts
विज्ञापन संख्या SCPS/01/2026
आवेदन का माध्यम Online
आवेदन शुरू 11 May 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 31 May 2026
नौकरी का स्थान Bihar
आधिकारिक वेबसाइट scpsvacancy.bihar.gov.in

अगर आप Bihar SCPS Vacancy 2026 Apply Online करना चाहते हैं, तो इस भर्ती से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज की जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

Bihar SCPS Vacancy 2026 - Important Dates

Bihar SCPS Vacancy 2026 Important Dates

Bihar SCPS Vacancy 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी नीचे दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि से पहले अपना फॉर्म अवश्य भर लें।
Events Dates
Official Notification Release Date 29 April 2026
Online Apply Start Date 11 May 2026
Last Date to Apply Online 31 May 2026
Merit List Release Date Notify Soon

Bihar SCPS Vacancy 2026 - Application Fee

Bihar SCPS Vacancy 2026 Application Fee

Bihar SCPS Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों हेतु Application Fee की जानकारी नीचे दी गई है।

Category Application Fee
General / OBC / EWS ₹0/-
SC / ST / Female ₹0/-

Bihar SCPS Vacancy 2026 - Age Limit (As on 01 August 2026)

Bihar SCPS Vacancy 2026 Age Limit

Bihar SCPS Vacancy 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा की जानकारी नीचे दी गई है। उम्मीदवार अपनी category के अनुसार न्यूनतम एवं अधिकतम आयु सीमा देख सकते हैं।
Age Limit Details
Category Age Limit
Minimum Age 21 Years
UR (Male) 37 Years
UR (Female) 40 Years
BC / EBC (Male & Female) 40 Years
SC / ST (Male & Female) 42 Years
Age Relaxation
  • बिहार / केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
  • दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों को 10 वर्ष तक की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी।
  • आयु सीमा में अन्य छूट बिहार सरकार के नियमानुसार लागू होगी।

Bihar SCPS Recruitment 2026 - Post Details

Bihar SCPS Recruitment 2026 Post Details

विज्ञापन संख्या – SCPS/01/2026 के तहत अधीक्षक, लेखापाल-सह-स्टोरकीपर, परीक्षा अधिकारी / केस वर्कर / बाल कल्याण अधिकारी, परामर्शी (गृह), हाउस फादर / हाउस मदर, पारा मेडिकल स्टॉफ, नर्स (महिला, विशेष इकाई) और विशेष शिक्षक (विशेष इकाई) के कुल 273 रिक्तियां निकाली गई हैं। रिक्तियों का विवरण नीचे दिया गया है।
Post Name Number of Vacancy
अधीक्षक 31
लेखापाल सह भंडारपाल 29
परीक्षा अधिकारी / केस वर्कर / बाल कल्याण अधिकारी 27
परामर्शी (गृह) 28
हाउस फादर / हाउस मदर 55
पारा मेडिकल स्टॉफ 31
नर्स (महिला, विशेष इकाई) 36
विशेष शिक्षक (विशेष इकाई) 36
Total 273 Posts

Bihar SCPS Bharti 2026 - Eligibility Criteria

Bihar SCPS Bharti 2026 Eligibility

Bihar SCPS Jila Bal Sanrakshan Ikai Recruitment 2026 के विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव की जानकारी नीचे टेबल में दी गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले Eligibility Details ध्यानपूर्वक पढ़ें।
पद का नाम शैक्षणिक योग्यता अनुभव आवश्यक
अधीक्षक (Officer-in-Charge) सोशल वर्क / सोशियोलॉजी / मनोविज्ञान / लॉ में PG बच्चों / महिलाओं में 3 वर्ष
परामर्शदाता (Counsellor) सोशल वर्क / मनोविज्ञान / काउंसलिंग में Graduation या PG Diploma 1 वर्ष (स्कूल / संस्थान)
केस वर्कर / बाल कल्याण पदाधिकारी सोशल वर्क / सोशियोलॉजी / लॉ में Graduation JJ Act, POCSO आदि में 2 वर्ष
स्टोर कीपर-सह-लेखापाल कॉमर्स / गणित / इकोनॉमिक्स में Graduation एकाउंटिंग में 2 वर्ष
हाउस फादर / हाउस मदर 12वीं पास बच्चों के साथ 2 वर्ष
पैरामेडिकल स्टाफ इंटर + नर्सिंग / ANM डिप्लोमा क्लिनिक / अस्पताल में 1 वर्ष
स्पेशल एजुकेटर स्पेशल एजुकेशन में Graduation या B.Ed 2 वर्ष (स्कूल / संस्थान)
A.N.M (Female) इंटर + नर्सिंग / ANM डिप्लोमा 1 वर्ष क्लिनिकल अनुभव अनिवार्य है

Bihar SCPS Recruitment 2026 - Selection Process

Bihar SCPS Recruitment 2026 Selection Process

बिहार SCPS जिला बाल संरक्षण इकाई भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन मेरिट एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
चयन प्रक्रिया के चरण
  1. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना
  2. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  3. मेरिट लिस्ट तैयार करना (योग्यता और अनुभव के आधार पर)
महत्वपूर्ण जानकारी

बिहार SCPS जिला बाल संरक्षण इकाई भर्ती 2026 में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन मुख्य रूप से मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

पदवार एवं कोटिवार एक पद के विरुद्ध 10 गुणा अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम मेधा सूची 100 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

जिन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक (Graduation) निर्धारित है, उन पदों पर स्नातक प्रतिष्ठा (Hons.) में प्राप्त अंकों के आधार पर गणना की जाएगी।

यदि किसी अभ्यर्थी ने बिना प्रतिष्ठा (Hons.) के स्नातक किया है, तो उस स्थिति में स्नातक पास कोर्स के आधार पर अंक निर्धारित किए जाएंगे।

पारामेडिकल स्टाफ एवं ANM / नर्स पदों हेतु अंक की गणना Nursing / Paramedical / ANM / B.Sc Nursing डिग्री के आधार पर की जाएगी।

Bihar SCPS Vacancy 2026 - How To Apply

Bihar SCPS Vacancy 2026 How To Apply

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। यदि आप योग्य हैं और Bihar Jila Bal Sanrakshan Ikai Vacancy 2026 में आवेदन करना चाहते हैं, तो विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी नीचे स्टेप बाय स्टेप दी गई है।
आवेदन करने की प्रक्रिया
  1. Bihar Jila Bal Sanrakshan Ikai Vacancy 2026 Online Apply करने के लिए सबसे पहले इसके आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करना होगा।
  2. होम पेज पर जाकर Advt. No. SCPS/01/2026 Bihar SCPS Jila Bal Sanrakshan Ikai Vacancy 2026 – Apply Now लिंक पर क्लिक करना है।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद Apply Online पेज खुल जाएगा।
  4. अब आपको New User? Register Here लिंक पर क्लिक करना है।
  5. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  6. रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरकर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  7. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपना Login ID और Password सुरक्षित रख लेना है।
Important Instructions
  • आवेदन करने से पहले Official Notification अवश्य पढ़ें।
  • फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • Last Date (31 May 2026) से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।